Total Users- 1,175,095

spot_img

Total Users- 1,175,095

Wednesday, March 18, 2026
spot_img

तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में कृषि विभाग के उप संचालक की मौत, लेखापाल गंभीर घायल

प्रतापपुर। सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बलरामपुर जिले के कृषि विभाग के उप संचालक शिव कुमार प्रसाद की मौत हो गई, जबकि उनके साथ वाहन चला रहे लेखापाल पन्नालाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग के गणेशपुर जंगल में हुआ, जब तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

ड्यूटी पर जाते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, उप संचालक शिव कुमार प्रसाद और लेखापाल पन्नालाल यादव सोमवार को बोलेरो वाहन से बलरामपुर जा रहे थे। वाहन को लेखापाल चला रहे थे। इसी दौरान गणेशपुर जंगल में तेज रफ्तार के कारण वाहन से चालक का नियंत्रण हट गया, जिससे बोलेरो सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों अधिकारी-कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उप संचालक शिव कुमार प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लेखापाल पन्नालाल यादव का इलाज जारी है।

विभाग में शोक की लहर

इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। विभागीय कर्मचारियों ने उप संचालक के असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया और उनके योगदान को याद किया।

More Topics

क्रीमी और क्रंची रायता, दही और मखाने से बनाएं टेस्टी रेसिपी

मखाने को आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए...

जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज की पहचान

15 मार्च को विश्वभर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस...

इसे भी पढ़े