Total Users- 1,180,997

spot_img

Total Users- 1,180,997

Thursday, March 26, 2026
spot_img

भीषण सड़क हादसा: सोनभद्र में ट्रेलर ने बोलेरो को मारी टक्कर, 4 श्रद्धालुओं की मौत, 6 घायल

सोनभद्र के बभनी में दरनखाड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार श्रद्धालु महाकुंभ स्नान कर छत्तीसगढ़ के रायपुर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान लक्ष्मीबाई (30), अनिल प्रधान (37), ठाकुर राम यादव (58) और रुक्मणी यादव (56) के रूप में हुई है।

वहीं, रामकुमार (33), दिलीप देवी (58), अभिषेक, अहान (4), योगी लाल (36), हर्षित (ढाई वर्ष), सुरेंद्री देवी (32) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े