Total Users- 1,181,240

spot_img

Total Users- 1,181,240

Thursday, March 26, 2026
spot_img

एस. मोहन राव बने नेशनल टेक्निकल ऑफिशियल (NTO) 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड 2025 में नेटबॉल निर्णायक की भूमिका निभाने हेतु

नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने छत्तीसगढ़ नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव मेंबर एवं नेटबॉल दुर्ग जिला के सचिव एस. मोहन राव को राष्ट्रीय टेक्निकल यूनिट में शामिल किया है। इस नियुक्ति के साथ ही वे 38वें राष्ट्रीय खेलों में नेटबॉल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए एस. मोहन राव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

मोहन राव की खेल यात्रा एवं उपलब्धियां एस. मोहन राव स्वयं एक तेजतर्रार युवा खिलाड़ी रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ के सीनियर राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी हैं और उन्हें प्रदेश के सर्वोच्च राज्य स्तरीय पुरस्कार, “शहीद राजीव पांडे अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है। वे लगातार प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कोच की भूमिका निभाते आ रहे हैं।

प्रतियोगिता एवं सेवाएं यह स्पर्धा 7 फरवरी से 13 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड के देहरादून स्थित कंचनजंगा इनडोर हॉल, महाराजा रा. प्र. सोप कॉलेज में आयोजित होगी। एस. मोहन राव इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपनी सेवाएं प्रदान करने एवं छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने हेतु 3 फरवरी 2025 को दुर्ग जिला से उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे।

शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ उनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश नेटबॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष मीणा केरकेट्टा और महासचिव राजेश राठौर ने शुभकामनाएं दीं। साथ ही, एसोसिएशन के सभी सदस्य और खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े