Total Users- 1,168,833

spot_img

Total Users- 1,168,833

Tuesday, March 10, 2026
spot_img

राष्ट्रीय युवा महोत्सव: छत्तीसगढ़ के 75 युवाओं का दल नई दिल्ली के लिए रवाना

छत्तीसगढ़ के 75 युवाओं का दल आज राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 में भाग लेने के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दल को बधाई देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाया जाए। इस दिशा में हमें अपने प्रदेश को भी आगे बढ़ाना है। आप सभी को इस महोत्सव में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं।”

खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने भी युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “हमारी कहावत ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ को आप सभी चरितार्थ करेंगे और राज्य का मान बढ़ाएंगे।”

आयोजन की जानकारी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव 10 से 12 जनवरी 2025 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में देशभर के विभिन्न राज्यों से युवा प्रतिनिधि भाग लेंगे।

छत्तीसगढ़ से रवाना हुए इस दल को राज्य के खेल विभाग द्वारा विशेष मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया गया है। यह आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर अनुभव साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

More Topics

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम छतौना में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित

विधायक सहित कलेक्टर-एसपी एवं अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिलविधायक ने...

सिर्फ 20 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी रागी सूजी उपमा

ब्रेकफास्ट में रागी सूजी उपमा आपके लिए सबसे बेहतरीन...

इसे भी पढ़े