Total Users- 1,166,009

spot_img

Total Users- 1,166,009

Wednesday, March 4, 2026
spot_img

रायपुर-दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव की घोषणा : 13 नवंबर को मतदान

रायपुर। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने रायपुर-दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए उप चुनाव की घोषणा कर दी है। मतदान 13 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। यह सीट भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रायपुर सांसद चुने जाने के बाद रिक्त हुई है, जिन्होंने 17 जून को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था।

उप चुनाव की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी, जबकि प्रत्याशी 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को होगी, और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

रायपुर-दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2,59,948 है, जिसमें पुरुष 1,29,093, महिला 1,30,804 और 51 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के महंत रामसुंदर दास को 60,000 से अधिक वोटों से हराया था।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले 16 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजे पत्रकार वार्ता करेंगी, जिसमें चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े