रायपुर नगर निगम ने यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आज से निगम मुख्यालय में प्रवेश केवल हेलमेट पहनने पर ही मिलेगा। कलेक्ट्रेट के बाद अब यह नियम निगम मुख्यालय में भी लागू किया गया है, जहां बिना हेलमेट या बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके लिए ट्रैफिक जवानों को मुख्यालय के बाहर तैनात किया गया है। यह कदम लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से लिया गया है।
Total Users- 619,430