Total Users- 1,181,294

spot_img

Total Users- 1,181,294

Thursday, March 26, 2026
spot_img

रायपुर: आयकर सर्वे, 37 करोड़ रुपए की कर चोरी का खुलासा

रायपुर में आयकर विभाग की टीम ने मुख्य आयकर आयुक्त श्रीमती अपर्णा करण, प्रधान आयकर आयुक्त प्रदीप कुमार हेडाऊ और संयुक्त आयकर आयुक्त वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पीआरए ग्रुप (PRA Group) में कर चोरी की जांच की। इस कार्रवाई में करीब 37 करोड़ रुपए की कर चोरी का खुलासा हुआ। पीआरए ग्रुप, जो रोड कंस्ट्रक्शन, सिविल कंस्ट्रक्शन, ब्रिज निर्माण और रेलवे के लिए कार्य करता है, छत्तीसगढ़ के साथ-साथ झारखंड और राजस्थान में भी परियोजनाओं का संचालन करता है।

यह कार्रवाई गुरुवार दोपहर को रिंग रोड स्थित पीआरए ग्रुप के मुख्य दफ्तर में शुरू हुई और शुक्रवार देर रात तक जारी रही। कार्यालय से मिले दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की प्रारंभिक जांच में बोगस खर्चे दिखा कर मुनाफा कम दर्शाने के प्रमाण मिले हैं। दो दिनों की जांच के दौरान टीम ने हार्डडिस्क, मोबाइल और लैपटॉप का बैकअप लिया। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का बैकअप विशेषज्ञों की टीम ने लिया।

टीम ने कार्यालय में मिले दस्तावेजों के आधार पर संचालकों का बयान भी दर्ज किया है। अब इन दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का मिलान कर सर्वे रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि फर्म के संचालकों ने सर्वे टीम के निर्देश पर एडवांस टैक्स जमा करने की सहमति दी है।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े