Total Users- 1,157,743

spot_img

Total Users- 1,157,743

Monday, February 9, 2026
spot_img

जेल प्रहरी की मौत को पुलिस समझ रही थी रोड एक्‍सीडेंट, वह निकला मर्डर केस

जगदलपुर। बीते 15 जुलाई को नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम मारकेल मावलीगुड़ा कच्चा मार्ग पर जेल प्रहरी इनोस बक्श निवासी जेल लाइन की संदिग्ध स्थिति में शव मिलने के मामले का पुलिस ने राजफाश किया है।

षड्यंत्रपूर्वक प्रहरी की हत्या करने के आरोप में सुरेश बघेल निवासी, साधुराम नाग व कामेश्वर बघेल उर्फ कामेश सभी निवासी ग्राम तालनार थाना पुसपाल जिला सुकमा हाल पता नेगीगुड़ा जगदलपुर को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से मृतक का क्षतिग्रस्त मोटर साइकिल व तीन मोबाइल बरामद किया गया है।

त्रिवेणी हाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि मृतक इनोस कवर्धा का मूल रूप से रहने वाला था। यहां केंद्रीय जेल में प्रहरी के पद पर पदस्थ था। उसका शव मारकेल मावलीगुड़ा कच्ची सड़क के पास पाया गया था। शुरुआती जांच में इसे सड़क दुर्घटना माना जा रहा था।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। पीएम रिपोर्ट के बाद जांच की दिशा बदली। मौके पर गवाह का कथन लिया गया। 14 जुलाई की रात्रि में घटनास्थल ग्राम मारकेल में मावलीगुड़ा जाने की कच्चे मार्ग से लगे मकान में मृतक इनोस बक्श व सुरेश बघेल व इसके दो अन्य साथी साधुराम नाग व कामेश्वर बघेल के उसका साथ विवाद होना बताया गया।

इसके बाद से ही वे फरार हो गए थे। प्रकरण में फरार आरोपित की पतासाजी के लिए थाना प्रभारी नगरनार टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। आरोपितों का मोबाइल लोकेशन साइबर सेल जगदलपुर से प्राप्त किया गया।

उनका लोकेशन तिरुपति आंध्रप्रदेश में पाए जाने पर टीम तिरुपति रवाना की गई। इस बीच पुलिस को गुमराह करने आरोपित बार-बार अपना लोकेशन बदल रहे थे। इसके उपरांत सटीक लोकेशन सुकमा में मिलने पर तीनों आरोपित सुरेश बघेल, साधुराम नाग तथा कामेश्वर बघेल उर्फ कामेश को दबोचा गया।

शराब के नशे में वीडियो 
बनाने पर की हत्या

आरोपित सुरेश बघेल एनएमडीसी प्लांट नगरनार में बस्तर कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। वह ग्राम मारकेल में किराए के रूम में अपने दोस्तों के साथ रहता था। आरोपित सुरेश बघेल की जान पहचान तीन चार माह पूर्व गुमा जिला सुकमा के मेला में मृतक इनोस से हुई थी।

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े