Total Users- 1,164,161

spot_img

Total Users- 1,164,161

Sunday, March 1, 2026
spot_img

पटक कर हाथी ने ले ली जान , पके कटहल खाने आए हाथी का सामना हुआ ग्रामीण से

छाल में विचरण कर रहे हाथियों के दल से भटक कर एक दंतैल ने खेत गए ग्रामीण को पटक कर मौत के घाट उतार दिया। गांव से लगे हुए जंगल मे कटहल पककर पेड़ो में लदे हुए है ये पके कटहल हाथियों को आकर्षित कर रहे है। कटहल खाने के लिए हाथी के आने की संभावना बन विभाग जता रही है।

रायगढ़। शनिवार की सुबह डोरी बीनने गए एक ग्रामीण की हाथी के हमले से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत की खबर लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में कूड़ेकेला निवासी राजू दास 45 वर्ष शनिवार की सुबह डोरी बीनने जंगल गया हुआ था। ग्रामीण जब डोरी बीनने में व्यस्त था इसी बीच अचानक हाथी से उसका सामना हो गया और फिर हाथी ने सूंढ़ से उठा कर जमीन में पटककर मौत के घाट उतार दिया।

बताया जा रहा है कि छाल रेंज में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत की खबर लगते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गांव के ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में एक ही हाथी विचरण कर रहा है।

More Topics

जानें ओट्स से कौन-कौन सी रेसिपी बना सकते है

ओट्स एक ऐसी चीज है, जोकि सेहत के लिहाज...

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

इसे भी पढ़े