Total Users- 1,166,102

spot_img

Total Users- 1,166,102

Wednesday, March 4, 2026
spot_img

मुख्यमंत्री से ओलम्पिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां उनके निवास में पेरिस ओलम्पिक 2024 में कांस्य पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने मनु भाकर का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए कहा कि आपकी उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। मनु भाकर राजधानी रायपुर में आयोजित 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ आयी हैं।

उल्लेखनीय है कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा और 10 मीटर मिक्सड डबल्स में कांस्य पदक जीता है। मनु भाकर ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज हैं।

राजधानी रायपुर में उक्त प्रतियोगिता में 29 राज्य, 08 केंद्रशासित प्रदेश, 06 वानिकी संस्थानों एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के लगभग 3000 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। समापन समारोह में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन तथा खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए ऑलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, निशानेबाज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े