fbpx

Total Users- 620,296

spot_img

Total Users- 620,296

Wednesday, February 5, 2025
spot_img

मुख्यमंत्री साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया है। साय ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे युगदृष्टा थे, जिनके विचारों व सिद्धांतों ने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया। साय ने कहा कि उनकी विचारधारा राष्ट्र के पुनर्निर्माण और भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए थी।

उन्होंने जन समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में आजीवन काम किया। उनका मानना था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होता, तब तक समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। इस विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के चलते उनके जन्मदिन को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारतीय समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पण को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके अंत्योदय सिद्धांत पर चलकर हम समस्त जनमानस का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे सदैव हमारे प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।

More Topics

ब्रेकिंग न्यूज़: ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ का टीज़र आखिरकार जारी

मार्वल स्टूडियोज़ ने द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स का...

वेलेंटाइन वीक के लिए धमाकेदार फिल्में, जानिए कौन सी फिल्म कब होगी रिलीज!

वेलेंटाइन वीक में रोमांस, थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर...

स्वीडन स्कूल में भयानक गोलीबारी: 10 की मौत, पुलिस का बड़ा ऑपरेशन जारी

स्वीडन के ओरेब्रो शहर में स्थित रिसबर्गस्का स्कोलन नामक...

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिमी देशों की नीति पर उठाए सवाल

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिमी देशों...

Follow us on Whatsapp

Stay informed with the latest news! Follow our WhatsApp channel to get instant updates directly on your phone.

इसे भी पढ़े