Total Users- 1,177,206

spot_img

Total Users- 1,177,206

Friday, March 20, 2026
spot_img

जनता की नहीं ठेकदारों की आवाज बन रहे विधायक, कमीशन का चक्कर तो नहीं

रायपुर। मानसून सत्र में विधायकों के सवाल पूछने का अजब- गजब पैटर्न सामने आया है। विधायकों की रूचि जनता की परेशानियों से ज्यादा निर्माण के ठेके और विभिन्न विभागों में की जाने वाली खरीदी पर रही। सड़क निर्माण में अनियमितता, सड़क और भवन निर्माण में देरी, लंबित भुगतान, ठेकेदार पर कार्रवाई, निविदा में गड़बड़ी जैसे सवाल पूछे गए।

इसके अलावा अवैध रेत भंडारण, परिवहन, डीएमएफ मद से की गई खरीदी को लेकर भी सवाल पूछे गए हैं। करीब 32 विधायकों ने ठेके और खरीदी को लेकर 38 सवाल पूछे हैं। इसमें अधिकांश कांग्रेसी विधायक हैं। कई विधायकों ने तो इस तरह के एक से ज्यादा सवाल पूछे हैं। दरअसल, विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से 18 जुलाई तक चला। सत्र में 5 बैठकों के लिए विधायकों ने 996 सवाल लगाए, जिसमें प्रश्नकाल में केवल 28 सवाल पर ही सदन में चर्चा हो पाई।

9 विधायकों ने पूछे एक जैसे सवाल प्रदेश के नौ विधायकों ने अपने- अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए एक जैसे सवाल पूछे। सभी ने पूछा कि खरीफ में धान का उत्पादन तथा फसल कटाई प्रयोग का परिणाम क्या रहा। सवाल पूछने वालों में यशोदा निलाम्बर वर्मा, विक्रम मंडावी, शेषराज हरबंस, कुंवर सिंह निषाद, राघवेंद्र कुमार सिंह, इंद्र साव, व्यास कश्यप, उत्तरी गनपत जांगड़े और संगीता सिन्हा शामिल हैं।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े