मंत्री रामविचार नेताम ने सदन में की घोषणा , कांग्रेस सरकार में सोलर लाइट खरीदी की विधानसभा समिति करेगी जांच

कांग्रेस सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में आदर्श ग्राम योजना के तहत सोलर लाइट खरीद की जांच की जाएगी। गुरुवार को, छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन, मंत्री रामविचार नेताम ने इसकी घोषणा की। मंत्री नेताम ने कहा कि सोलर लाइट खरीदने की जांच विधानसभा समिति करेगी।

कांकेर जिले में सोलर लाइट लगाने की अनुमति में गड़बड़ी पाई गई है और यह भी पता चला कि सोलर लाइट में अधिक धन खर्च किया गया है, इसलिए इसकी जांच की मांग की गई है।

बीजेपी विधायक प्रबोध मिंज ने सदन में प्रश्न उठाया कि सरगुजा जिले में किसानों को डायरेक्ट राइस सीडर और मल्टीक्रॉप प्लांटर की क्या लाभ है? भाजपा विधायक के सवाल का जवाब देते हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि इसका उपयोग बुवाई और मिट्टी को समतल करने के लिए किया जाता है।

विधायक ने कहा कि इन मशीनों से 83 किसानों को फायदा होगा। इसमें कोई नागर या रोटावेटर नहीं है। ऐसे में केवल 83 किसानों का नाम बताया गया है। किसी को इससे लाभ नहीं मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि किसानों की सूची देंगे। साथ ही दूसरे क्षेत्रों के किसानों को भी लाभ मिलने की कोशिश की जा रही है।

More Topics

रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 46 वाहन चालकों पर शिकंजा

रायपुर। राजधानी रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों...

विद्यार्थियों को बड़ी राहत, दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

सूरजपुर, 5 अक्टूबर 2026। विद्यार्थियों और अभिभावकों को शैक्षणिक...

Election Commission के एकतरफा फैसलों के आरोप पर Supreme Court ने केंद्र को भेजा नोटिस

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य निर्वाचन...

इसे भी पढ़े