Total Users- 1,181,240

spot_img

Total Users- 1,181,240

Thursday, March 26, 2026
spot_img

भाजपा महापौर प्रत्याशी के ठेले में मंत्री ओपी चौधरी ने बनाई चाय

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार सुबह रायगढ़ में भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के चाय ठेले पर पहुंचकर न सिर्फ चाय पी, बल्कि चाय बनाकर दूसरों को भी पिलाई। इस कदम को लेकर चौधरी की सादगी की चर्चा शहरभर में हो रही है।

भाजपा ने रायगढ़ महापौर पद के लिए अपने कार्यकर्ता और चाय की दुकान चलाने वाले जीवर्धन चौहान को उम्मीदवार बनाया है। इस मौके पर मंत्री ओपी चौधरी ने उसी चाय दुकान को प्रचार स्थल के रूप में चुना। उनका कहना था कि, “जैसे एक चाय वाला देश को उन्नति की राह पर ले जा रहा है, वैसे ही एक और चाय वाला रायगढ़ को तरक्की की ओर ले जाएगा।”

चौधरी ने भाजपा की जीत को लेकर आश्वासन देते हुए कहा कि जनता इस बार भाजपा को भारी बहुमत से जिताएगी, जिससे रायगढ़ में ‘ट्रिपल इंजन’ वाली सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा इस चुनाव में केवल विकास के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

राजनीतिक गलियारों में मंत्री के इस अनोखे प्रचार अंदाज को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, और उनकी सादगी को लेकर शहरवासी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े