Youtube देखकर एटीएम टेंपर करने का सीखा तरीका, ऐसे निकालते थे पैसे

रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ कर पैसे निकालने के आरोप में उत्तरप्रदेश के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित यहां काम की तलाश में आए थे। एटीएम में लगे सीसीटीवी से बचने बदमाश कैमरा में स्प्रे डालकर एटीएम को टेंपर करने की कोशिश करते थे।

आजाद चौक के बैंक आफ बड़ौदा और गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह में एक्सीस बैंक के एटीएम से मिले सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश, कानपुर निवासी मेहूल द्विवेदी और उन्नाव निवासी अरविंद कुमार अवस्थी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा यू-ट्यूब से एटीएम टेंपर करने का तरीका सीखा था। इसके बाद बूथ जाकर एटीएम से छेड़खानी की। पुलिस के अनुसार लड़के दो बार एटीएम गए लेकिन पकड़े जाने की डर से निकल आए।

पूछताछ में पुलिस को बताया कि यू-ट्यूब में वीडियो से जानकारी मिली कि एटीएम के पीछे की तरफ एक बटन होता है, उसे दबाने पर रुपये निकलते हैं, लेकिन वह उनके अकाउंट में गिनती नहीं होती। वहीं मोबाइल में पैसा निकलने का मैसेज आता है। इस तरह वो बैंक में क्लेम कर दोबारा पैसा हासिल कर सकते हैं।

More Topics

रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 46 वाहन चालकों पर शिकंजा

रायपुर। राजधानी रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों...

विद्यार्थियों को बड़ी राहत, दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

सूरजपुर, 5 अक्टूबर 2026। विद्यार्थियों और अभिभावकों को शैक्षणिक...

Election Commission के एकतरफा फैसलों के आरोप पर Supreme Court ने केंद्र को भेजा नोटिस

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य निर्वाचन...

इसे भी पढ़े