यात्रियों की ट्रेनों की देरी से कोरबा सांसद नाराज

सांसद ने यह भी कहा कि कोरबा के लोग ताप विद्युत परियोजनाओं के राखड़ और प्रदूषण जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। वहीं इन संयंत्रों के आसपास बसे लोगों को भी बिजली कटौती की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। दूसरों को बिजली देने वाले कोरबा के लोगों के साथ यह अन्याय क्यों इस पर शासन-प्रशासन को जवाब देना चाहिए

कोरबा: लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा प्रवास के दौरान चर्चा में आम जनता की समस्याओं पर अपनी बात रखते हुए केंद्र व राज्य की सरकार सहित जिला प्रशासन से भी सवाल किया है। सांसद ने यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी और रद करने के मसले पर कहा है कि इस बारे में रेलमंत्री से गंभीर चर्चा होगी और मुद्दे को एक बार फिर संसद में उठाया जाएगा।

सांसद ने कहा कि कोयला का लदान जारी है और उनसे राजस्व की प्राप्ति हो रही है लेकिन दूसरी तरफ यात्री ट्रेनों को आठ से नौ घंटे बिना कारण विलंब से चलाया जा रहा है। ट्रेनों को कैंसल करने से टिकट कैंसल कराने की नौबत ऐन वक्त पर आ रही है और इन सबसे जनता काफी परेशान है। सांसद ने कहा कि अब तो डबल इंजन की सरकार है फिर भी रेल संबंधी समस्या का समाधान क्यों नहीं हो रहा। कोरबा मिनी भारत है जहां प्रत्येक राज्य के लोग रहते हैं फिर भी ट्रेनों को व्यवस्थित क्यों नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर पहले भी रेलमंत्री से बात हो चुकी है। पुन: उनसे मिलकर इस गंभीर समस्या का निदान के लिए वे प्रयास करेंगीं।

More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े