Total Users- 1,166,152

spot_img

Total Users- 1,166,152

Wednesday, March 4, 2026
spot_img

कोरबा में ऑटो संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, मंत्री लखनलाल देवांगन ने की 20 लाख की घोषणा

कोरबा : प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आज कोरबा के बुधवारी स्थित आदिवासी शक्तिपीठ प्रांगण में आयोजित जिला ऑटो संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और बधाई दी। देवांगन ने ऑटो चालकों की कड़ी मेहनत और ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे तीनों मौसम में लगातार काम करते हैं और यात्रियों को समय और मौसम की परवाह किए बिना सुरक्षित उनकी मंजिल तक पहुंचाते हैं।

मंत्री देवांगन ने कहा, “ऑटो चालक अपने शहर और प्रांत के ब्रांड एंबेसडर होते हैं, क्योंकि जब भी कोई व्यक्ति किसी नए शहर में आता है, तो उसे सबसे पहले ऑटो ड्राइवर के माध्यम से उस स्थान की जानकारी मिलती है।” उन्होंने ऑटो चालकों से अपील की कि वे अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करें और यात्रियों के दिलों में भरोसा बनाए रखें।

ऑटो संघ के लिए 20 लाख की राशि की घोषणा

ऑटो चालकों की समस्याओं को समझते हुए, देवांगन ने संगठन के भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ असंगठित क्षेत्र के सभी ऑटो चालकों और श्रमिकों को मिलना चाहिए। उन्होंने ऑटो चालकों से श्रम विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को मोदी सरकार की गारंटी के तहत हर महीने एक हजार रुपए की राशि उनके बैंक खातों में जमा की जा रही है और किसानों के हितों के लिए भी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह

देवांगन ने जिला ऑटो संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आजम खान, उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, और सचिव यशवंत कौशिक सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और भविष्य में संगठन के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन और राजीव सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, ऑटो चालक और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े