Total Users- 1,165,272

spot_img

Total Users- 1,165,272

Tuesday, March 3, 2026
spot_img

खैरागढ़ पुलिस ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया, 200 से अधिक स्थानों पर एक साथ चलाया अवेयरनेस कैंप

खैरागढ़ जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल की अगुवाई में समर्थ अभियान चलाया। इस अभियान को शुरू करने का उद्देश्य बढ़ते साइबर अपराध को नियंत्रित करना है। इस अभियान के तहत बुधवार को 200 से अधिक स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाद में खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नामांकित हुआ।

खैरागढ़ में डॉ. नरेंद्र वर्मा ऑडिटोरियम में कार्यक्रम हुआ। राजनांदगांव रेंज आईजी, संभाग आयुक्त, कलेक्टर, एसपी और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी कार्यक्रम में उपस्थित थी। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की प्रदेश प्रभारी सोनल शर्मा ने खैरागढ़ एसपी त्रिलोक बंसल को सर्टिफिकेट दिया और साइबर जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा की। राजनांदगांव रेंज आईजी दीपक झा ने खैरागढ़ पुलिस और एसपी की प्रशंसा की। उन्होंने पुलिस को दूसरे जिलों में भी ऐसे कार्यक्रम करने की सलाह दी।

राजनांदगांव रेंज आईजी दीपक झा ने बताया कि खैरागढ़ पुलिस ने सायबर जागरूकता का कार्यक्रम रखा। जिसमें एक साथ 200 से अधिक स्थानों पर लोगों को अवेयर किया गया। एसपी त्रिलोक बंसल ने इस बड़े कार्यक्रम का नेतृत्व किया। सायबर क्राइम लगातार बढ़ रहा है, इसलिए पुलिस को लोगों को अलर्ट करना चाहिए। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी खैरागढ़ पुलिस को ये पुरस्कार देता है।”

More Topics

इसे भी पढ़े