Total Users- 1,181,239

spot_img

Total Users- 1,181,239

Thursday, March 26, 2026
spot_img

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा की आज ED कोर्ट में पेशी, बढ़ सकती है न्यायिक रिमांड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक कवासी लखमा की न्यायिक रिमांड समाप्त हो गई है। आज उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, जहां ईडी उनकी रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है।

ईडी के निशाने पर कवासी लखमा

शराब घोटाले की जांच कर रही ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। इससे पहले, उनके ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे। जांच एजेंसी का दावा है कि लखमा शराब सिंडिकेट का एक अहम हिस्सा थे और उनके निर्देश पर यह सिंडिकेट काम करता था।

शराब नीति में बदलाव और FL-10 लाइसेंस

ईडी का आरोप है कि लखमा ने छत्तीसगढ़ में शराब नीति बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके कारण FL-10 लाइसेंस की शुरुआत हुई। इससे शराब कारोबारियों को फायदा हुआ और सिंडिकेट को मजबूत करने में मदद मिली।

गड़बड़ियों की जानकारी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की!

ईडी का दावा है कि कवासी लखमा को आबकारी विभाग में चल रही अनियमितताओं की पूरी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

आज की सुनवाई में ईडी की दलीलों और कोर्ट के फैसले पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। क्या लखमा की न्यायिक रिमांड बढ़ेगी या उन्हें कोई राहत मिलेगी? इस पर फैसला जल्द आएगा।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े