Total Users- 1,181,053

spot_img

Total Users- 1,181,053

Thursday, March 26, 2026
spot_img

जिला अस्पताल नारायणपुर में अव्यवस्था: शव वाहन के अभाव में घंटों इंतजार, परिजन बेबस

नारायणपुर। जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर उजागर हुई है। यहां शव वाहन खराब होने के चलते एक परिवार को अपने ही परिजन के शव के साथ घंटों तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन प्रशासन ने कोई मदद नहीं की।

दरअसल, नारायणपुर जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर धोड़ाई गांव के आर्कित सलाम को उल्टी-दस्त की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव को गांव ले जाने के लिए शव वाहन की मांग करते रहे, लेकिन अस्पताल प्रशासन वाहन उपलब्ध नहीं करा सका।

परिजनों की गुहार, प्रशासन मौन

मृतक के परिजन रजनी सलाम और लक्ष्मण सलाम अस्पताल प्रशासन से लगातार मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। आखिरकार, कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने खुद गाड़ी की व्यवस्था कर शव को गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाई।

इस घटना को लेकर परिजनों ने सरकारी अव्यवस्था पर सवाल उठाते हुए शासन-प्रशासन की कड़ी आलोचना की। इस लापरवाही से एक बार फिर नारायणपुर की स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली सामने आ गई है।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े