Total Users- 1,180,997

spot_img

Total Users- 1,180,997

Thursday, March 26, 2026
spot_img

जशपुर: दहेज प्रताड़ना मामले में पति, सास और ननद रांची से गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दहेज प्रताड़ना के एक मामले में पुलिस ने पीड़िता के पति, सास और ननद को रांची से गिरफ्तार किया है। यह मामला 2017 का है, जब आशीष मिश्रा और जशपुर की एक युवती के बीच शादी की बातचीत हुई थी। विवाह 2019 में संपन्न हुआ, लेकिन शादी के बाद से ही पीड़िता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली जशपुर में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोप सही पाए गए, जिसके बाद पति आशीष मिश्रा (36), उसकी मां कल्याणी मिश्रा (66) और बहन अनामिका मिश्रा (34) के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों के कोर्ट में पेश न होने के कारण उनके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किए गए थे।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने रांची से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। कोर्ट के आदेश पर तीनों को धारा 498(ए), 294, 323, 34 और दहेज प्रताड़ना अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि इस वर्ष अब तक 18 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आने वाले समय में और गिरफ्तारियां की जाएंगी। पिछले एक सप्ताह में कुल 8 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हुई है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले के थानों में लंबित स्थाई वारंटों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है, जो लगातार कार्रवाई कर रही है ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े