मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अलग अंदाज़ में नजर आए। उन्होंने 10 रुपए का टिकट लेकर जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में प्रवेश किया और विभिन्न साहसिक खेल गतिविधियों का आनंद लिया। साथ ही कई नए एडवेंचर स्पोर्ट्स की औपचारिक शुरुआत भी की। प्रवेश शुल्क अदा कर कैंप में प्रवेश करते हुए मुख्यमंत्री ने नियमों के पालन और समानता का सशक्त संदेश दिया।
इस अवसर पर कौशल्या साय, विधायक गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने नेचर कैंप में विकसित अधोसंरचना, सुरक्षा व्यवस्था, पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रकृति आधारित पर्यटन और साहसिक गतिविधियां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी सृजित करती हैं।

4 नए एडवेंचर स्पोर्ट्स का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने मयाली नेचर कैंप में स्पोर्ट्स मोटर बाइक (ATV) चलाकर साहसिक पर्यटन का अनुभव लिया। साथ ही बैलून शूटिंग, आर्चरी शूटिंग और माउंटेन साइक्लिंग का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। नेचर कैंप में वॉल क्लाइंबिंग बोर्ड का उद्घाटन भी किया गया।
वॉल क्लाइंबर तेज सिंह और तेजल भगत ने मुख्यमंत्री के समक्ष वॉल क्लाइंबिंग का प्रदर्शन किया, जिसकी सराहना की गई। मुख्यमंत्री बॉक्स क्रिकेट में भी शामिल हुए और आकर्षक शॉट लगाए।
मुख्यमंत्री ने मयाली नेचर कैंप स्थित कैक्टस गार्डन का अवलोकन किया, जहां विभिन्न प्रजातियों के कैक्टस लगाए गए हैं। वनमंडलाधिकारी शशि कुमार ने कैक्टस के औषधीय महत्व की जानकारी दी।