जांजगीर: नहर में युवक की संदिग्ध लाश बरामद, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नहर में एक युवक की लाश तैरती हुई पाई गई। मृतक की पहचान जय कुमार गोंड, निवासी वार्ड क्रमांक 19, राहौद के रूप में की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जय कुमार गोंड बीते दिन से घर से लापता था। स्थानीय लोगों द्वारा शव की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकाला।

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस ने घटना की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

More Topics

केरल में दर्दनाक सड़क हादसा: NH-66 पर लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

त्रिशूर: केरल के त्रिशूर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 (NH-66)...

इसे भी पढ़े