Total Users- 1,165,100

spot_img

Total Users- 1,165,100

Monday, March 2, 2026
spot_img

IMD ने किया अलर्ट : छत्तीसगढ़ में अभी भी बारिश होगी, आज इन इलाकों में झमाझम बारिश होगी

शनिवार को छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि कुछ स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात हो सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है।

शुक्रवार को प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, मौसम विभाग ने बताया। सात जगह भारी बारिश हुई। कटघोरा में 110 मिमी की वर्षा हुई। शुक्रवार को राजधानी और कई अन्य जिलों में भारी बारिश हुई। मात्र आठ से दस किलोमीटर की दूरी पर कहीं सूखा तो कहीं भारी बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी प्रदेश में लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है। रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण प्रदेश में रात का पारा 23 से 25 डिग्री तक पहुंच गया है। दिन में भी तापमान 31 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। अभी तापमान में गिरावट होने की संभावना बनी हुई है।

वर्षा के मुख्य आंकड़े (मिमी)

कटघोरा- 110, पौडी उपरोरा – 100, सोनाखान, पल्लारी, पाली, पिथौरा -80, सकोला -70, पेंड्रा -60, नवागढ़ -50, अर्जुन्दा, बेलगहना, छुरा – 40, मुंगेली, मोहला -30, अकलतरा, गुंडरदेही, डोंगरगढ़, धारशिवा -20 मीमी वर्षा हुई।

More Topics

इसे भी पढ़े