छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्वाद लेना है तो आइए गढ़कलेवा में , छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की खुशबू महकने लगती है

बिलासपुर। गढ़कलेवा (रेस्टोरेंट) का उद्देश्य हर व्यक्ति को छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद चखना है। इसका आयोजन शहर के जिला पंचायत परिसर और शहीद हेमू कालोनी चौक में किया जा रहा है। जहां सुबह से ही छत्तीसगढ़ी खाने की मिठास फैलने लगती है गढ़कलेवा की महक आने के साथ लोग छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद चखने के लिए आकर्षित होने लगते हैं. चंद सालों में ही गढ़कलेवा ने व्यंजनों में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

यहां छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन जैसे चीला, फरा, बफौरी, चौसेला, धुसका, उड़द बड़ा, मूंग बड़ा, माढ़ा पीठा, पान रोटी, गुलगुला, बबरा, पीड़िया, बीड़िया, अरसा, बबरा, खाजा, पूरन लड्डू, खुरमी, देहरौरी, करी लड्डू और पपची के साथ अन्य पारंपरिक भोजन का लुत्फ सहजता के साथ उठाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद चखने के लिये लोगों की लंबी कतार यहां देखी जा सकती है। गढ़कलेवा में प्रतिदिन लगने वाली लोगों की भीड़ इसके सफल संचालन को साबित करने के लिये पर्याप्त है। गढ़कलेवा का संचालन बिलासा महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है।

स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गढ़कलेवा में अपने लिए रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के साथ ही उन महिलाओं को भी रोजगार देने का काम रही हैं जो छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाती है। घरों में बैठकर ये महिलाएं गढ़कलेवा के लिए छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाकर आपूर्ति कर रही है और अच्छा खासा आय भी कमा रही है। स्वावलंबी बनने के साथ ही स्वरोजगार की दिशा में महिलाएं आगे बढ़ रही है। महिला स्वावलंबन का इससे अच्छा उदाहरण और कहीं देखने को नहीं मिलेगा।

More Topics

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रितचयनित...

इसे भी पढ़े