Total Users- 1,165,886

spot_img

Total Users- 1,165,886

Wednesday, March 4, 2026
spot_img

एकलव्य विद्यालयों की खेल महोत्सव 2024-25: दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न

धरमपुरा के क्रीड़ा परिसर में आयोजित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में बस्तर के सांसद श्री महेश कश्यप ने खिलाड़ियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का एक अभिन्न हिस्सा है, लेकिन जो खिलाड़ी असफलता से सीख लेकर अपने प्रदर्शन में सुधार करते हैं, वही सच्चे विजेता हैं।

सांसद ने कहा, “यह उम्र दिशा तय करने का है। इसलिए अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से निर्धारित करें और मेहनत के साथ आगे बढ़ें।” उन्होंने बस्तर जिले की टीम को उनकी उत्कृष्टता के लिए बधाई दी, जिसने ओव्हरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

समारोह में विधायक जगदलपुर किरणदेव ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना और अच्छे प्रदर्शन करना सबसे बड़ी उपलब्धि है। बस्तर अब तेजी से बदल रहा है, और यहां के खिलाड़ी खेलकूद सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं।

इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों और टीमों को मैडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया गया। महापौर श्रीमती सफीरा साहू, जिला प्रशासन के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और खेलप्रेमी गणमान्य नागरिक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में, खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और टीम के प्रभारी शिक्षकों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए, जिससे उनके प्रयासों की सराहना की गई

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े