Total Users- 1,181,394

spot_img

Total Users- 1,181,394

Thursday, March 26, 2026
spot_img

धमतरी/कुरुद: धान संग्रहण केंद्रों में अव्यवस्था, नेशनल हाइवे पर ट्रकों की लंबी कतारें

धमतरी जिले के भाठागांव स्थित धान संग्रहण केंद्र में व्यवस्था की भारी कमी उजागर हो गई है। पिछले नौ दिनों से नेशनल हाइवे 30 पर करीब डेढ़ किलोमीटर तक धान से लदे 200 ट्रकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। ट्रकों को संग्रहण केंद्रों में खाली बोरी और भूसा की कमी के कारण अपने धान को अनलोड करने में परेशानी हो रही है, जिसके कारण यह स्थिति बनी है। इसके बिना स्टेक बनाने में असमर्थता हो रही है, जिससे धान की बोरियां ट्रकों में पड़ी हैं।

स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि न केवल दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, बल्कि ट्रक चालकों और उनके सहायकों को खाने-पीने तक की समस्या उत्पन्न हो गई है। ट्रकों से धान की बोरियां चोरी होने की भी खबरें सामने आ रही हैं। इन समस्याओं का समाधान खोजने में न तो मार्कफेड के अधिकारी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और न ही भूसा उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार। इससे वाहन मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है और मजदूरों को रोजगार भी नहीं मिल पा रहा है।

राज्य सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य में खरीदी गई धान की यह स्थिति शासन-प्रशासन की निष्क्रियता को सामने लाती है, जिससे किसानों और मजदूरों की समस्याएं और भी बढ़ रही हैं।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े