Total Users- 1,164,161

spot_img

Total Users- 1,164,161

Sunday, March 1, 2026
spot_img

कांग्रेस ने इसे नौटंकी बताया जब सीएम साय ने शिवरीनारायण के बेर को मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या पहुंचे

आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ अयोध्या भगवान रामलला की यात्रा पर गए हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार के इस अयोध्या दर्शन को लेकर कांग्रेस ने इसे नौटंकी बताया है।

13 जुलाई को छत्तीसगढ़ का पूरा मंत्रिमंडल रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या चला गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान रायपुर विमानतल में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हम भांचा राम को देखने जा रहे हैं। उनका कहना था कि वे रामलला को माता शबरी की धरती से बेर के फल से भरी टोकरी भी देंगे।

बतादें कि छत्तीसगढ़ में लंबे समय से यह चर्चा चल रही थी कि मुख्यमंत्री साय और उनके सभी मंत्री अयोध्या जाएंगे। जिसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह कहा था कि जल्दी सभी मंत्रियों के साथ वह अयोध्या जाएंगे। बतादें कि साय सरकार का यह अयोध्या दर्शन कार्यक्रम एक दिन का होगा। शाम तक यह सभी मंत्री वापस छत्तीसगढ़ लौट आएंगे। विष्णु देव साय मंत्रिमंडल के अयोध्या दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने इसे नौटंकी बताया है।  

मिनट टू मिनट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं जहां वे सभी महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम पहुंचेंगे। यहां शाम 5 बजे तक श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम में श्री रामलला के दर्शन और मंदिर का भ्रमण करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे अयोध्या धाम एयरपोर्ट से रायपुर के लिए सभी की वापसी होगी। शाम 6 बजकर 45 मिनट पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से सभी रायपुर वापस लौट आएंगे। 

कांग्रेस ने बताया नौटंकी

विष्णु देव साय मंत्रिमंडल के अयोध्या दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने इसे नौटंकी बताया है छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार बने 8 महीने से ज्यादा का वक्त पूरा हो चुका है। अब तक मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ कौशल्या माता के दर्शन करने नहीं पहुंचे। जो कि विश्व का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां कौशल्या मां की गोद में भगवान राम विराजमान है। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चंदखुरी में भांचा राम के दर्शन करने तो सरकार के मंत्री नहीं गए और अयोध्या जा रहे हैं।

 

More Topics

जानें ओट्स से कौन-कौन सी रेसिपी बना सकते है

ओट्स एक ऐसी चीज है, जोकि सेहत के लिहाज...

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

इसे भी पढ़े