Total Users- 1,181,359

spot_img

Total Users- 1,181,359

Thursday, March 26, 2026
spot_img

सीएम विष्णुदेव साय ने महाकुंभ भगदड़ पर शोक व्यक्त किया, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर घटित भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु और कई के घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

साथ ही, उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा, “मां गंगा के जिस घाट के समीप श्रद्धालु हैं, वहां पुण्य स्नान करें।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले पर बातचीत की है और राज्य सरकार के संपर्क में हैं, ताकि पीड़ितों को हरसंभव मदद पहुंचाई जा सके।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े