Total Users- 1,164,367

spot_img

Total Users- 1,164,367

Sunday, March 1, 2026
spot_img

जमकर बरस सकते हैं बादल , छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से 19 जुलाई से रायपुर समेत छत्‍तीसगढ़ में तेज बारिश होगी।

रायपुर। अगले तीन से चार दिनों में छत्‍तीसगढ़ में अच्छी बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं, अगले 48 घंटे के लिए प्रदेश के 10 जिलों को ऑरेंज अलर्ट, जिसमें गरियाबंद, धमतरी, बालोद, बस्तर, सुकमा, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर शामिल है।

वहीं, छह जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें रायपुर, बलौदा बाजार, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव और मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी शामिल है। इसी बीच मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि एक-दो स्थानों पर अतिभारी और एक-दो स्थानों पर चरम भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

दो दिन की बारिश में पूरा हो जाएगा कोटा

मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दो दिनों में होने बारिश से राज्‍य में बारिश का कोटा पूरा होगा। अभी 26 फीसदी तक कम बारिश हुई है। इसी बीच गुरुवार को भी प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश औंधी में 11 सेमी दर्ज किया गया।

More Topics

जानें ओट्स से कौन-कौन सी रेसिपी बना सकते है

ओट्स एक ऐसी चीज है, जोकि सेहत के लिहाज...

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

इसे भी पढ़े