छत्तीसगढ़ सरकार लांच करेगी महतारी वंदन एप… डाउनलोड कैसे करें ?

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। योजना की क्रियान्वयन को और बेहतर बनाने के लिए प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार अब महतारी वंदन मोबाइल एप लाने जा रही है।

इस एप से योजना की हितग्राही महिलाओं को हर महीने मिलने वाले भुगतान की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, योजना का हर विवरण आसानी से उपलब्ध होगा। आप अलर्ट पा सकेंगे। आइए जानते हैं इस एप के अन्य लाभों के बारे में।

इस एप के माध्यम से महतारी वंदन योजना के किसी हितग्राही की असामायिक मृत्यु की सूचना दी जा सकती है। इस एप पर महिला हितग्राही योजना से संबंधित शिकायतें भी भेज सकती हैं। साथ ही समाधान की प्रगति को भी देख सकती हैं।

इस महतारी वंदन एप से भी लाभार्थी योजना के लाभ को छोड़ सकते हैं। इसके अलावा, इस एप से सरकार द्वारा योजना से संबंधित समय-समय पर जारी किए गए दिशा-निर्देशों की जानकारी भी मिल सकती है।

क्‍या है महतारी वंदन योजना

बतादें कि साय सरकार की ओर से प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर के साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत प्रदेश की विवाहित महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये भेजे जाते हैं।

More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े