Total Users- 1,167,977

spot_img

Total Users- 1,167,977

Saturday, March 7, 2026
spot_img

कांग्रेस ने ब्लॉकों में दिया धरना , धान खरीदी में अव्यवस्था

धान खरीदी में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदेशभर के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना दिया। इसके साथ ही राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर उनसे आग्रह किया कि खरीदी की परेशानी दूर करने के लिए सरकार को निर्देश दें।

किसानों से पूरा धान नहीं खरीदना चाह रही सरकार : बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मोहला-मानपुर जिले के दुर्गा चौक में धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा हम लगातार किसानों की परेशानियों को दूर करने के लिए सरकार से आग्रह कर रहे। हम लोग धान खरीदी केंद्रों में गए, वहां पर किसानों को परेशान किया जा रहा।

सरकार की मंशा साफ नहीं है वह किसानों से पूरा धान नहीं खरीदना चाह रही। प्रदेश कांग्रेस ने कहा, मुख्यमंत्री कहते हैं एकमुश्त पैसा दे रहे। जबकि पूरे प्रदेश में मात्र 2300 की दर में भुगतान हो रहा। वादा किया था पंचायतों में काउंटर खोलकर धान का 3100 रुपए एकमुश्त भुगतान करेंगे।

राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है, टोकन की व्यवस्था अव्यवहारिक है, जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा। इलेक्ट्रॉनिक कांटा में जो तौलाई हो रहा है उसमें 1.5 किलोग्राम से 2.5 किलोग्राम अधिक तौला जा रहा है। सोसायटियों में धान का उठाव नहीं होने के कारण जगह की कमी है। धान के बोरे जाम है। जगह का अभाव हो गया है।

More Topics

रेस्टोरेंट स्टाइल खिले-खिले चावल इस आसान टिप्स से घर पर बनाएं

रेस्टोरेंट में मिलने वाले खिले-खिले चावल देखने में जितने...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिये विपक्ष ने लगाए कई आरोप, TMC भी करेगी समर्थन

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के सांसद पार्टी अध्यक्ष...

इसे भी पढ़े