Total Users- 1,164,128

spot_img

Total Users- 1,164,128

Saturday, February 28, 2026
spot_img

भाजपा कार्यकर्ता पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराने के लिए संकल्पित – किरण सिंह देव

केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन से उत्साहित कार्यकर्ता आने वाले समय में दुगुनी ताकत और समर्पण की भावना के साथ संगठन और पार्टी के जनाधार को बढ़ाकर पार्टी को जन-जन के बीच प्रभावी और सक्रिय बनाने में जुटेंगे

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि भाजपा ने प्रदेश में विधानसभा और फिर लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत के बाद लगभग तीन महीने बाद प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनावों और उसके बाद होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों पर ध्यान दिया है। यही कारण है कि बुधवार, 10 जुलाई को प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक बहुत महत्वपूर्ण थी। शुक्रवार को यहाँ एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री देव ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों से समयानुकूल मार्गदर्शन मिलने से उत्साह और आत्मविश्वास दोगुना हो गया है और सभी कार्यकर्ता पार्लियामेंट से पंचायत तक भाजपा का परचम लहराने के लिए संकल्पित होकर लौटे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्णयानुसार पूरे देश में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठकों की योजना बनी और इन बैठकों को विस्तारित स्वरूप दिया गया। पूरे देशभर में भाजपा की ये बैठकें हो रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई की वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक दिनांक 10 जुलाई को राजधानी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आहूत की गई। श्री देव ने कहा कि यह पहली बार हुआ कि इतने व्यापक पैमाने पर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रखकर उसमें मंडल अध्यक्षों को भी न्योता दिया गया। बैठक के लिए इस बार अपेक्षित श्रेणी में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश कोर कमेटी, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सांसद, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य, निवृत्तमान सांसद, विधायक, निवृतमान विधायक, समस्त मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कोषाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, संभाग प्रभारी, सहप्रभारी, जिला भाजपा एवं समस्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष भाजपा, समस्त प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, निगम महापौर नेता प्रतिपक्ष, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष को रखा गया था।

बैठक में पूरे प्रदेशभर से पार्टी के 1500 से अधिक अपेक्षित पदाधिकारी पहुँचे थे। प्रदेश कार्यसमिति की इस वृहद बैठक में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का विभिन्न बिंदुओं पर सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। श्री देव ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन से उत्साहित कार्यकर्ता आने वाले समय में दुगुनी ताकत और समर्पण की भावना के साथ संगठन और पार्टी के जनाधार को बढ़ाकर पार्टी को जन-जन के बीच प्रभावी और सक्रिय बनाने में जुटेंगे और पार्टी की विजय यात्रा निरंतर जारी रखेंगे, यह विश्वास दृढ़तर हुआ है। बैठक में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का निर्णय लिया गया।

More Topics

जानें ओट्स से कौन-कौन सी रेसिपी बना सकते है

ओट्स एक ऐसी चीज है, जोकि सेहत के लिहाज...

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

इसे भी पढ़े