Total Users- 1,181,359

spot_img

Total Users- 1,181,359

Thursday, March 26, 2026
spot_img

भिलाई: प्रोफेसर पर हमले का मामला, कोर्ट ने TI और महिला थाना प्रभारी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया

दुर्ग। जिले के भिलाई-3 में प्रोफेसर विनोद शर्मा पर हमले के मामले में कोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट 1st क्लास, अमिता जायसवाल की अदालत ने भिलाई-3 के थाना प्रभारी महेश ध्रुव और महिला थाना प्रभारी श्रद्धा पाठक के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट के मुताबिक, आरोपियों की पत्नी डॉ. पूर्णिमा शर्मा को 15 घंटे तक थाने में बैठाकर पूछताछ की गई, जो अवैध थी।

इसके अलावा, कोर्ट ने पुलिस विभाग को विभागीय जांच का भी आदेश दिया है। भिलाई नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा को भी कड़ी फटकार लगाई गई, जिन्होंने डॉ. पूर्णिमा शर्मा को महिला अधिकारी के बिना 20-21 घंटे तक अवैध तरीके से थाने से भिलाई महिला थाना तक लाया। कोर्ट में डॉ. पूर्णिमा ने अपनी अवैध हिरासत की बात उठाते हुए बताया कि उन्हें बिना किसी महिला अधिकारी के सड़क मार्ग से ले जाया गया और घर जाने की अनुमति भी नहीं दी गई।

न्यायालय ने इसे गंभीर मामला मानते हुए महिला थाना प्रभारी और TI के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने का आदेश दिया है।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े