Total Users- 1,181,360

spot_img

Total Users- 1,181,360

Thursday, March 26, 2026
spot_img

भिलाई बम ब्लास्ट: पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई के कोहका कुरूद रोड पर स्थित महोबिया बिल्डर्स के ऑनर की डस्टर कार में मंगलवार शाम हुए बम ब्लास्ट की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। इस मामले में दुर्ग पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

अवैध संबंधों के शक में दिया घटना को अंजाम

पुलिस अधीक्षक (एसपी) जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि विस्फोट के पीछे आरोपी देवेन्द्र सिंह (निवासी रामनगर, भिलाई) था। उसे अपनी पत्नी और संजय बुंदेला के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी संदेह के चलते उसने यू-ट्यूब से रिमोट बम बनाना सीखा और अपनी स्कूटी से घटनास्थल पहुंचकर कार में बम प्लांट किया

कोर्ट ने भेजा आरोपी को जेल

पुलिस ने देवेन्द्र सिंह को न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बिना ठोस सबूत के सिर्फ शक के आधार पर यह अपराध किया।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े