Total Users- 1,165,429

spot_img

Total Users- 1,165,429

Tuesday, March 3, 2026
spot_img

भारत जल सप्ताह : केदार कश्यप ने जलवायु और जल प्रबंधन पर की चर्चा

छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन और जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित आठवें भारत जल सप्ताह में हिस्सा लिया। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के जल संसाधन विशेषज्ञों, सरकारी प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने भाग लिया।

मंत्री कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विजन पर चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ के जल संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और संसाधनों के स्थायी उपयोग की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को उजागर किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का विजन जल संसाधनों के प्रबंधन के साथ-साथ सतत विकास को बढ़ावा देना है, जिससे राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल संकट कम हो सके और पर्यावरणीय स्थिरता बनी रहे।

इस आयोजन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल और राज्यमंत्री राज भूषण चौधरी सहित कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं।

More Topics

इसे भी पढ़े