Total Users- 1,181,360

spot_img

Total Users- 1,181,360

Thursday, March 26, 2026
spot_img

बेमेतरा में सियासी भूचाल: नाराज नागरिकों ने बनाई ‘दुखी आत्मा पार्टी’!

छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है। नामांकन प्रक्रिया के बीच बेमेतरा जिले के देवकर नगर पंचायत से एक अनोखी खबर सामने आई है। यहां के नागरिकों ने प्रमुख राजनीतिक दलों—बीजेपी और कांग्रेस—से नाराज होकर खुद की नई पार्टी बना ली है। इस अनोखी पार्टी का नाम रखा गया है “दुखी आत्मा पार्टी” (DAP)।

क्यों बना “दुखी आत्मा पार्टी”?

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बीजेपी और कांग्रेस ने इस बार योग्य प्रत्याशियों का चयन नहीं किया, जिससे आमजन खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे थे। इसी निराशा के चलते देवकर के आक्रोशित नागरिकों ने एकजुट होकर “दुखी आत्मा पार्टी” का गठन किया और सर्वसम्मति से सुरेश सीहोर को पार्टी अध्यक्ष चुना।

सभी 15 वार्डों में उतारे प्रत्याशी

न केवल पार्टी बनी, बल्कि इसने नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में अपने प्रत्याशी खड़े कर दिए हैं। बीते मंगलवार को सभी प्रत्याशियों ने बारी-बारी से अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया।

कांग्रेस-बीजेपी में मचा हड़कंप

नई पार्टी के मैदान में उतरते ही स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों के नेताओं में बेचैनी बढ़ गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि “दुखी आत्मा पार्टी” आगामी चुनावों में क्या असर डालती है और क्या यह प्रदेश की राजनीति में कोई नया अध्याय लिख पाती है।

जनता का समर्थन या चुनावी प्रयोग?

क्या यह पार्टी सिर्फ नाराजगी की उपज है, या यह जनता के समर्थन से स्थानीय राजनीति में एक मजबूत विकल्प बन पाएगी? यह तो आने वाला चुनाव ही तय करेगा, लेकिन फिलहाल “दुखी आत्मा पार्टी” चर्चा का केंद्र बन चुकी है।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े