Total Users- 1,181,093

spot_img

Total Users- 1,181,093

Thursday, March 26, 2026
spot_img

अतिक्रमण हटाया, बेघर परिवारों को मिला पक्का प्रधानमंत्री आवास

दुर्ग। भिलाई नगर निगम ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत कुरुद नकटा तालाब से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कई परिवारों के घर टूटे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें तुरंत राहत देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान दिए।

पक्का मकान पाकर बेघर परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने शासन-प्रशासन का आभार जताया और कहा कि अब वे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार दुर्ग-भिलाई के सभी तालाबों का सीमांकन किया जा रहा है और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई के तहत पहले कुरुद नकटा तालाब को चिन्हित कर यहां रह रहे लोगों को अंतिम नोटिस दिया गया था। निगम अधिकारियों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि रात में मकान खाली कर लें, क्योंकि सुबह तोड़फोड़ की कार्रवाई होगी।

नगर निगम कमिश्नर राजीव पांडे और जोन कमिश्नर येशा लहरे के नेतृत्व में इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। प्रशासन की इस पहल से जहां तालाबों के संरक्षण का रास्ता साफ हुआ, वहीं प्रभावित परिवारों को भी नया आशियाना मिल गया।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े