Total Users- 1,181,328

spot_img

Total Users- 1,181,328

Thursday, March 26, 2026
spot_img

टिकट न मिलने से नाराज भाजपा-कांग्रेस के पूर्व पार्षद,बने बागी

जगदलपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। पार्षदों की सूची जारी होने के बाद कई पूर्व पार्षदों के टिकट कटने से नाराजगी देखने को मिल रही है। इससे दोनों दलों के चुनावी समीकरण बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है। बगावत को रोकने के लिए पार्टी नेता नाराज पार्षदों को मनाने में जुट गए हैं।

नामांकन दाखिल कर बगावत के मूड में नेता

भाजपा और कांग्रेस की ओर से जारी पार्षदों की सूची में कई पुराने चेहरों को जगह नहीं मिली, जिससे असंतोष बढ़ गया है। टिकट न मिलने से नाराज कई पूर्व पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है। यदि ये सभी मैदान में डटे रहते हैं, तो आने वाले दिनों में भाजपा और कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

बी-फार्म पर टिकी निगाहें

नामांकन दाखिल करने वाले नेताओं को अब तक पार्टी ने बी-फार्म नहीं दिया है। अगर उन्हें बी-फार्म नहीं मिलता, तो वे बागी उम्मीदवार के रूप में चुनावी मुकाबले में उतर सकते हैं। कांग्रेस के पूर्व निगम उपनेता, महिला निगम अध्यक्ष कविता साहू समेत कई नेताओं ने नामांकन दाखिल किया है, जिससे पार्टी के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण बन सकती है।

“कोई बागी नहीं, सबका समाधान होगा” – जिला अध्यक्ष

भाजपा और कांग्रेस दोनों के जिला अध्यक्षों ने पार्षदों के बागी होने की संभावना से इनकार किया है। उनका कहना है कि यह परिवार का मामला है और सभी को बैठाकर बात की जाएगी। दोनों ही दलों का दावा है कि चुनाव में कोई परेशानी नहीं आएगी और सभी कार्यकर्ता और नेता पार्टी के साथ खड़े रहेंगे। हालांकि, सियासी उठापटक के बीच अब सभी की नजरें अंतिम निर्णय पर टिकी हुई हैं।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े