Total Users- 1,177,067

spot_img

Total Users- 1,177,067

Friday, March 20, 2026
spot_img

बड़ी खबर: देहरादून में गोल्ड जीतकर लौटे अयान ख्वाजा का रायपुर स्टेशन पर ऐतिहासिक स्वागत

बड़ी खबर: देहरादून में गोल्ड जीतकर लौटे अयान ख्वाजा का रायपुर स्टेशन पर ऐतिहासिक स्वागत – ढोल-नगाड़ों के साथ उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ के अयान ख्वाजा ने देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया ओपन नेशनल 2025 की 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर सर्वाधिक अंक हासिल करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। आज जैसे ही अयान रायपुर रेलवे स्टेशन पहुँचे, पूरा स्टेशन जश्न के रंग में रंग गया।

स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में लोग ढोल-नगाड़ों, बाजे-गाजे की गूंज और नारों के बीच अयान का स्वागत करने पहुँचे। परिजन, खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिकों की भीड़ ने फूल-मालाएँ पहनाकर और करतल ध्वनि से उनका सम्मान किया। माहौल में इतना उत्साह था कि हर कोई इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा था।

अयान ख्वाजा की इस स्वर्णिम जीत से पूरे छत्तीसगढ़ में हर्ष की लहर दौड़ गई है। न सिर्फ उनके परिवार में, बल्कि हर खेल प्रेमी के दिल में गर्व की भावना देखी गई। उनकी यह कामयाबी युवा खिलाड़ियों के लिए भी एक प्रेरणा बन गई है कि सच्ची मेहनत और आत्मविश्वास से हर सपना साकार किया जा सकता है।

रायपुर स्टेशन पर उमड़े जनसैलाब ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ अपने होनहार बेटों को सिर आंखों पर बिठाना जानता है। अयान की यह ऐतिहासिक उपलब्धि लंबे समय तक प्रदेश के खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगी।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े