Total Users- 1,180,996

spot_img

Total Users- 1,180,996

Thursday, March 26, 2026
spot_img

अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: सीपत पुलिस ने 1575 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की

सीपत पुलिस ने नगरीय निकाय चुनाव के दौरान अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम धौराकोना उडांगी में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने नदी किनारे अवैध रूप से बनाई जा रही 1575 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 4,72,500 रुपए आंकी गई है।

पुलिस बनी मजदूर, ऐसे पकड़े गए आरोपी

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को इस इलाके में अवैध शराब निर्माण की सूचना मिली थी। कार्रवाई को अंजाम देने के लिए सीपत पुलिस की टीम एनटीपीसी के कर्मचारी और मजदूर बनकर जंगल पहुंची और रंगे हाथों आरोपियों को पकड़ लिया।

8 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में लहान नष्ट

मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 34 (2), 34 (1) (च) और आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मौके पर 8 क्विंटल महुआ लहान को लीलागर नदी में नष्ट कर दिया गया, वहीं शराब बनाने के उपकरण व बर्तन जब्त कर लिए गए।

निकाय और पंचायत चुनाव में खपाने की थी योजना

जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा यह शराब सरहदी जिला जांजगीर और कोरबा में सप्लाई की जाती थी। इसके अलावा, नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान भी इसे खपाने की तैयारी थी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े