Total Users- 1,166,152

spot_img

Total Users- 1,166,152

Wednesday, March 4, 2026
spot_img

एनेस्थेसिया विशेषज्ञ की कमी जल्द होगी दूर : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री श्श्याम बिहारी जायसवाल ने बलौदाबाजार जिला प्रवास अंतर्गत कसडोल पहुंचकर शहीद संतराम साहू स्मृति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री जायसवाल ने अस्पताल में एनेस्थेसिया विशेषज्ञ की कमी को जल्द दूर करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को डीएमएफ मद से भर्ती करने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, ओपीडी, आईपीडी, पोषण पुनर्वास केन्द्र, डेंटल, फिजियोथिरेपी, पैथोलॉजी लैब, एक्सरे कक्ष, ट्रामा सेन्टर, ऑफिस, एनआरसी का निरीक्षण किया एवं वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई एवं मरीजों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों एवं अन्य स्टॉफ को सेवा भावना से मरीजों की बेहतर देखभाल करने के निर्देश दिए।

बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन 200 ओपीडी, 35 आईपीडी, हर माह 55 डिलीवरी, प्रतिदिन 350 जाँच, प्रतिदिन 35 दंत रोग उपचार तथा प्रतिदिन 25 फिजियोथिरेपी की जा रही है। अस्पताल में 3 विशेषज्ञ चिकित्सक, 5 चिकित्सा अधिकारी सहित कुल 54 अधिकारी -कर्मचारी पदस्थ हैं। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े