सांसद बृजमोहन अग्रवाल शांतिनगर-बीटीआई योजना को लेकर CM साय से कर सकते है मुलाकात

रायपुर। राज्य हाऊसिंग बोर्ड ने शांति नगर, और बीआईटी आवासीय-व्यावसयिक योजना का डीपीआर तैयार कर लिया है। बताया गया कि इस पूरी योजना का क्रियान्वयन निजी भागीदारी से होगा। खास बात ये है कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल पूरी योजना से असहमत हैं, और वो इस मसले पर सीएम विष्णुदेव साय से चर्चा कर सकते हैं।

अग्रवाल ने शांति नगर और बीआईटी मैदान पर किसी तरह आवासीय और व्यावसायिक निर्माण का विरोध किया है। उन्होंने दोनों जगहों पर आक्सीजोन, या खेल मैदान बनाने का सुझाव दिया है। रायपुर सांसद ने इस सिलसिले में सीएम विष्णु देव साय, और आवास पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी को चिट्ठी भी लिखी थी।

बताया गया कि बृजमोहन के पत्र पर सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि अग्रवाल इस मसले पर सीएम विष्णुदेव साय से चर्चा करने वाले हैं। इससे परे राज्य हाऊसिंग बोर्ड ने दोनों ही योजना का डीपीआर तैयार कर राज्य शासन को भेज दिया है।

राज्य हाऊसिंग बोर्ड के आयुक्त अवनीश शरण ने कहा कि शांति नगर-बीआईटी योजना का डीपीआर तैयार कर राज्य शासन को भेज दिया गया है। इस पर सीएस की कमेटी विचार करेगी, और इसकी मंजूरी के बाद टेंडर जारी किए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक दोनों ही योजना का क्रियान्वयन निजी भागीदारी से करने का फैसला लिया गया है। इसमें आवासीय, विद्यालय और व्यावसायिक निर्माण किए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक दोनों ही योजना करीब 2 हजार करोड़ के आसपास की है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े