Total Users- 1,181,294

spot_img

Total Users- 1,181,294

Thursday, March 26, 2026
spot_img

ईओडब्ल्यू, एसीबी ने राइस मिल घोटाले में 3500 पन्नों का चार्जशीट पेश की

रायपुर: कस्टम मिलिंग घोटाले में 140 करोड़ रुपए की अवैध उगाही के मामले में, ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) और एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने कोर्ट में मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी और राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर के खिलाफ 3500 पन्नों का चालान पेश किया। शनिवार को ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में चालान दाखिल किया गया, जिसमें जांच एजेंसी ने 35 पन्नों की समरी प्रस्तुत की।

जांच में खुलासा हुआ कि कस्टम मिलिंग की आड़ में राइस मिलरों से प्रति क्विंटल 20 रुपए कमीशन लिया गया। आरोप है कि 2022-23 के दौरान, मनोज सोनी और प्रीतिका पूजा केरकेट्टा के जरिए रोशन चंद्राकर ने राइस मिलरों के बिल का भुगतान सिर्फ उन्हीं को किया, जिन्होंने उनसे कमीशन दिया। आयकर विभाग ने 2023 में छापे की कार्रवाई की थी, जिसमें एक करोड़ छह लाख रुपए नकदी और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए थे।

ईओडब्ल्यू के अनुसार, जांच अभी जारी है और अन्य आरोपी सामने आने पर उनके खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े