Total Users- 1,180,123

spot_img

Total Users- 1,180,123

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

2026-27 में मोदी सरकार के बजट में छत्तीसगढ़ को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर। आगामी केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारियों के बीच केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के समग्र आर्थिक विकास और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के प्रस्ताव सौंपे और इन्हें बजट में शामिल करने का आग्रह किया।
मुलाकात के दौरान सांसद तोखन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज, ऊर्जा और औद्योगिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है, लेकिन इन संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए मजबूत परिवहन और बुनियादी ढांचे की जरूरत है। इसी क्रम में उन्होंने जिन तीन परियोजनाओं को “गेम-चेंजर” बताया, उन पर विस्तार से चर्चा की गई। तोखन साहू ने वित्त मंत्री से कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना को 100 प्रतिशत केंद्र पोषित किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह रेल लाइन ऊर्जा सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से कोरबा कोयला क्षेत्र से पश्चिमी भारत तक कोयला और अन्य खनिजों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े