Total Users- 1,164,398

spot_img

Total Users- 1,164,398

Sunday, March 1, 2026
spot_img

भिलाई में शिवनाथ नदी में जल स्तर बढ़ने से 10 मजदूर फंसे

भिलाई : लगातार बारिश और जलाशयों से छोड़े जा रहे पानी के शिवनाथ नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। इसके चलते रविवार को ग्राम अंजोरा में भारत माला परियोजना में काम करने के लिए गए 10 मजदूर बाढ़ में फंस गए। इसकी सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी मजदूरों को रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित रूप से बाहर निकाला।

पानी में बहने लगे थे मजदूर

नगर सेना के जिला सेनानी व एसडीआरएफ प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम अंजोरा में एक नाला है, जिसके पास भारत माला परियोजना का काम चल रहा है। रविवार को 10 मजदूर वहां पर काम कर रहे थे। शिवनाथ नदी में पानी बढ़ने के कारण नाला भी उफान पर आ गया और उसमें नदी के समानांतर पानी बहने लगे।

सभी मजदूर उसकी दूसरी तरफ फंस गए। मजदूरों ने डायल 112 पर फोन कर मदद मांगी। इस पर एसडीआरएफ की टीम तुरंत वहां पहुंची और सभी मजदूरों को रेस्क्यू किया।

More Topics

जानें ओट्स से कौन-कौन सी रेसिपी बना सकते है

ओट्स एक ऐसी चीज है, जोकि सेहत के लिहाज...

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

इसे भी पढ़े