Total Users- 1,166,811

spot_img

Total Users- 1,166,811

Thursday, March 5, 2026
spot_img

 हर वर्ग के लिए कार्य कर रही सरकार : अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राजनांदगांव जिले के घुमका में विकास कार्यों के भूमिपूजन और मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने घुमका नगर पंचायत में एक करोड़ 49 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

साव ने इस कार्यक्रम में घुमका के विकास के लिए 50 लाख रुपए की अतिरिक्त घोषणा की, जिसमें विद्युतीकरण के लिए नौ लाख 85 हजार रुपए, सड़क पर बोर्ड लगाने के लिए नौ लाख 83 हजार रुपए और तीन द्वारों के लिए दस-दस लाख रुपए शामिल हैं।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। साव ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय और विधायक हर्षिता स्वामी बघेल भी उपस्थित थे।

अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार हर व्यक्ति के विकास के लिए काम कर रही है। सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को विवाह की चिंता से मुक्त कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यों का परिणाम छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है, जो सुशासन और विकास की दिशा में एक नई मिसाल प्रस्तुत कर रहा है।

सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह का यह अवसर खुशी का दिन है, और विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने भी नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष , राजनांदगांव जिला पंचायत की अध्यक्ष किरण वैष्णव, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े