Total Users- 1,164,273

spot_img

Total Users- 1,164,273

Sunday, March 1, 2026
spot_img

स्वास्थ्य विभाग तलाश रहा ट्रेवल हिस्ट्री छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज,

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 66 साल के बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग उनके परिवार की जांच करवा रही है। इसके साथ ही यब भी पता लगाया जा रहा है कि पिछले दिनों वो कहां-कहां गए थे। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मरीज की उम्र 66 वर्ष बताई जा रही है। कोरोना का मामला सामने आने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां बुजुर्ग को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। बिलासपुर में अचानक सामने आए कोरोना के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग परिवार के लोगों की जांच करवा रहा है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।यह भी जानकारी ली जा रही है कि पिछले दिनों बुजुर्ग कहां-कहां गए थे। इन्हें शुगर हैं और कुछ दिनों पहले पैरालिसिस का अटैक भी आया था। बिलासपुर में करीब एक साल से भी ज्यादा समय बाद कोरोना संक्रमित मरीज मिला है।

More Topics

जानें ओट्स से कौन-कौन सी रेसिपी बना सकते है

ओट्स एक ऐसी चीज है, जोकि सेहत के लिहाज...

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

इसे भी पढ़े