Total Users- 1,180,299

spot_img

Total Users- 1,180,299

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़ला का किया औचक निरीक्षण

मंत्री श्री जायसवाल ने अस्पताल मरम्मत के लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़ला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान ओपीडी कक्ष, सोनोग्राफी कक्ष, आपातकालीन चिकित्सा सेवा, अंतः रोगी कक्ष, पैथोलाजी कक्ष, एक्सरे कक्ष, दवा वितरण कक्ष एवं प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों (शिशुवती माताओं) को महतारी किट का वितरण किया। मंत्री श्री जायसवाल ने अंतःरोगी कक्ष मे भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में हाल चाल पूछा गया।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जनप्रतिनिधियों एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी बोड़ला के आग्रह पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोडला के भवन मरम्मत के लिए मौके पर ही 50 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की। मंत्री श्री जायसवाल ने निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर की साफ-सफाई रखी जाए एवं निर्धारित चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जाए, ताकि वनांचल क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सतत उपलब्ध हो सकें।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े