Total Users- 1,172,014

spot_img

Total Users- 1,172,014

Sunday, March 15, 2026
spot_img

स्कूली बच्चे ज्वलंत सामाजिक मुद्दों से जुड़कर दे रहे अपने विचारों को सकारात्मक दिशा

रायपुर। स्कूली बच्चों को सम समायिक ज्वलंत सामाजिक मुद्दों से जोड़ने और उनके विचारों को साकारात्मक दिशा देने के लिए जिला प्रशासन और युनिसेफ की पहल पर व्यवहार कार्नर स्थापित किया गया है। जशपुर जिले में ‘रूप नहीं गुण’ कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू की गई है। इसके अंतर्गत ग्राम बस्ता में व्यवहार कार्नर का संचालन किया जा रहा है।

जिला प्रशासन, और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे इस नवाचारी पहल का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, सामाजिक मुद्दों और व्यवहार परिवर्तन संबंधी विषयों पर संवाद और क्रियाशीलता हेतु मंच प्रदान करना है। यहां 25 से अधिक बच्चे नियमित रूप से बैठकें कर बाल विवाह, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, शिक्षा, स्वच्छता और सोशल मीडिया के प्रभाव जैसे ज्वलंत मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हैं तथा गांव में जागरूकता अभियान चलाते हैं।

 यूनिसेफ परियोजना के जिला समन्वयक तेजराज साहू ने बताया कि यह पहल बच्चों को समाज के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक नागरिक बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कलेक्टर  रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले में कुल 10 व्यवहार कॉर्नर स्थापित किए जा रहे हैं। समग्र शिक्षा के जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे जिले के लिए एक अनुकरणीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि बस्ता गांव के बच्चों ने न केवल सामाजिक मुद्दों को समझा, बल्कि सक्रिय भागीदारी के माध्यम से गांव में सकारात्मक परिवर्तन की नींव रखी है।

More Topics

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

IMD Weather Alert: बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में 50...

डाइटिंग का मतलब डाइट को बैलेंस करना, भूखा रहना नहीं

डाइटिंग करते समय लोग कम से कम खाना खाने...

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले...

इसे भी पढ़े